मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हाइवे पर ओवर स्पीड से दौड़ रहे 54 वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया है, जिसमें 21 रोडवेज बसें भी शामिल है। हिदायत दिए जाने के बावजूद चालक वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर रहे है। इसी कारण दूसरे दिन भी इस अभियान को चलाया गया। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा सीओ ट्रैफिक राधा रमण एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र में बुधवार को ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- सख्ती: ओवर स्पीड पर आठ रोडवेज बसों समेत 14 वाहनों का चालान सख्ती: ओवरस्पीड पर ...