Muzaffarnagar News: 1942 में मुजफ्फरनगर में गूंजी थी 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' की आवाज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: देश की आजादी की लड़ाई में वर्ष 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन मुजफ्फरनगर के इतिहास का भी महत्वपूर्ण अध्याय है। महात्मा गांधी के 'करो या मरो' के आह्वान के बाद मुजफ्फरनगर जिले में भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया था। आम जनमानस के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने भी आंदोलन में भाग लिया था। कई छात्रों और स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन अंग्रेजों के दमनात्मक रवैये के बावजूद भी उनके हौसले को नहीं तोड़ सका। जिला प्रशासन के इतिहास में भी 1942 के आंदोलन के दौरान जिले में व्यापक गतिविधियों और बड़ी संख्या में छात्रों के जेल जाने का उल्लेख है। यह भी पढ़ें- बिहार की धरती ने भी भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.