Muzaffarnagar News: 16 फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मचा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: रामराज। गांव हाशमपुर के जंगल में शुक्रवार शाम करीब 16 फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी किसान सुखबीर शर्मा का गांव के नजदीक जंगल में खेत है। शुक्रवार शाम वह खेत पर चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद करीब 16 फुट लंबे अजगर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम में शामिल वनकर्मी लताफत और रईस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने करीब 16 फुट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में अजगर को सुरक्षित वन्यजीव-जंतु अभयारण्य क्षेत्र में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.