Muzaffarnagar News: 15 साल के किशोर ने दस साल के बच्चे को गला दबाकर मार डाला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो दिनों से लापता दस साल के बच्चे की 15 साल के किशोर ने गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी किशोर ने बच्चे का शव नेशनल हाईवे 58 पर गन्ने के खेत से बरामद कराया। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे, उसके गले में फंदा भी पड़ा हुआ था। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
लापता बच्चे का शव बरामद गांव सठेडी निवासी जमशेद का दस वर्षीय बेटा अमन गांव के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। 28 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे घर से अमन लापता था। परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.