Muzaffarnagar News: 15 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। हिंडन नदी पर चेकिंग के दौरान चरथावल पुलिस ने बाइक सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर अपमिश्रित शराब और दो किलो यूरिया बरामद किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पीछे बैठा एक युवक बाइक से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि बाइक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान जमोहन पुत्र कालूराम निवासी खानपुर जटान, थाना झिंझाना, शामली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चरथावल में अपराध संख्या 192/26 के तहत धारा 274/275 बीएनएस और 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ झिंझाना थाने में आबकारी अधिनियम के दो मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.