Muzaffarnagar News: 14 फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मचा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: रामराज। थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के कुछ किसान गांव के नजदीक जंगल में खेत पर चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद करीब 14 फुट लंबे अजगर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा के साथ वनकर्मी रईस, लताफत व शराफत मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ कर वन्यजीव-जंतु अभयारण्य क्षेत्र में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 14 फुट ओर वजन करीब 90 किलो था, अजगर को वनक्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आनंदमयी आश्रम में निकला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी यह भी पढ़ें- Hapu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.