मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर सहित विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को दीवानी न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज / नोडल अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने की, जबकि संचालन सिविल जज (सी.डि.) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि यह लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, खतौली और कलेक्ट्रेट में लगेगी। इसमें आपराधिक मामलों, 138 एन.आई. एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक और राजस्व...