मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव इटावा में चोरों ने बुधवार रात किसानों के 10 ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। चोरों ने ट्यूबवेलों में नकब लगाकर मोटर, स्टार्टर, केबल तथा अन्य कीमती विद्युत सामान समेट लिया। पीड़ित किसानों में इंद्रपाल, जगपाल, ओमपाल, मुकेश, नरेंद्र, राजीव, रविंद्र सहित कुल 10 किसान शामिल हैं। गुरुवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसानों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रह...