Muzaffarnagar News: होटल से पूर्ति विभाग की टीम ने जब्त किए चार घरेलू सिलेंडर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: खतौली बिद्दीवाड़ा स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल की सूचना पर गुरुवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की। पूर्ति इंस्पेक्टर आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखकर होटल में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होता पाया गया, जिसके बाद टीम ने मौके से चार सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। पूर्ति विभाग की कार्रवाई से होटल संचालकों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक ओर घरेलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.