Muzaffarnagar News: हॉकी व बैडमिंटन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथि घोषित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश खेल संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए मुजफ्फरनगर में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगामी 20 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से सीनियर पुरुष हॉकी एवं अंडर-19 बालक बैडमिंटन का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक वाराणसी में किया जाना है। वहीं, जूनियर बालक अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक उन्नाव जिले में होगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता टलने से मुरादाबाद में क्रिकेट ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.