Muzaffarnagar News: हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पीआर पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों नोवा, सेज, अपेक्स, जील की टीमों ने अपने कप्तान वंश धीमान, जसप्रीत, अमीर हम्ज़ा, देवांश बालियान के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं खेल शिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। मैदान में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तेज पास, शानदार बचाव और सटीक गोल ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।सभी टीमों ने जीत के लिए पूरी मेहनत की और अंतिम क्षण तक संघर्ष किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित विद्यार्थियों ने तालियों एवं उत्साहवर्धक नारों से उनका मनोबल बढ़ाया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.