Muzaffarnagar News: हेल्थ कैंप में 195 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: वर्धमान हॉस्पिटल में पैथकाइंड लैब के सहयोग से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में कुल 195 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी सिंह, मधुमेह रोग , फिजिशियन डॉ. डीबी गौतम तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न स्थानों परे 195 मरीज पहुंचे, जिनकी विभिन्न जांच हुई। जांच में कमिया मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.