Muzaffarnagar News: हुसैनपुर कलां और खेड़ी गनी के जंगल में चोरों का धावा, 15 ट्यूबवेलों को बनाया निशाना
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां और फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ी गनी के जंगल में चोरों ने किसानों की 15 ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। दो माह के भीतर ट्यूबवेलों में चोरी की तीसरी घटना से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों के अनुसार, चोरों ने दोनों गांवों के जंगल में स्थित ट्यूबवेलों पर धावा बोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई और कृषि उपकरणों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सूचना मिलने पर फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने किसानों से जानकारी जुटाकर चोरी की घटनाओं का जल्द ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.