मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव जौला निवासी शावेज पुत्र शौकीन और अनस पुत्र आजाद 10 अक्टूबर को बाइक से मेरठ से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव विज्ञाना के निकट पहुंचे, तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें सावेज को बुढ़ाना सीएचसी व अनस की मेरठ में मौत हो गई। मृतकों के परिजन यामीन उर्फ कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...