Muzaffarnagar News: हादसे में किशोर की मौत, दूसरा घायल
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक किया। गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद उजैव (15) पुत्र मोहम्मद सलीम और सुहेल (16) पुत्र सैदा हसन बुधवार रात बाइक से खतौली जा रहे थे। रास्ते में डीसीएम गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते परिजनों ने दोनों को बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सुहेल की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गुरुवार को गमगीन माहौल में शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.