मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र में नेशलन हाईवे 58 पर भैसी गांव के समीप बाइक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।गांव सरधन निवासी 40 वर्षीय अजय पुत्र मिथन मुजफ्फरनगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को काम करने के बाद बस से घर जाने के लिए निकला। हाईवे पर भैसी गांव के समीप पहुंचने पर अजय ने चालक को बस रोकने को कहा। चालक ने बस रोक दी। बस से उतरते समय पीछे से तेज गति से आई बाइक ने अजय को टक्कर मार दी, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी ओर टक्कर लगते ही बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने...