मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: छपार। मेरठ से हरिद्वार जा रही मुस्कान पुत्री सोनू की स्कूटी बुधवार को छपार टोल प्लाजा पार करने के बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। मुस्कान सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुस्कान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...