Muzaffarnagar News: हाईटेक होंगे पालिका के 55 वार्ड, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नगर पालिका प्रशासन शहर के 55 वार्डों को हाईटेक करने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका इन 55 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने पर पालिका करीब 3.64 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। नगर पालिका ने यह प्रस्ताव 18 जुलाई को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया है।शहर के सभी 55 वार्डों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालिका प्रशासन सीसीटीवी नेटवर्किंग की तैयारी कर रही है। नगर पालिका शहर के 55 वार्डों में दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। राज्य वित्त के अन्तर्गत प्राप्त निधि से 55 वार्डों में सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित किया गया है। शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.