Muzaffarnagar News: हमले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली। मोहल्ला काशीराम निवासी नितिन पुत्र विनोद कुमान ने बताया कि वह अपनी दुकान से घर वापस लौट रहा था। गांव के समीप पहुंचने पर तीन- चार युवकों ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पिंकू,कपिल व आकिब के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.