Muzaffarnagar News: हबीबपुर सीकरी में गमगीन माहौल में पांच शवों को किया सपुर्द-ए-खाक
मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: थाना फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को पूरे गांव में गमगीन माहौल छा गया। बारिश के कारण मकान की छत ढहने से परिवार के मुखिया 52 वर्षीय इस्लामू और उनके चार नाबालिग बच्चों रुखसार, अलसिफ़ा, आहद व जीशान की मौत हो गई थी। गम्भीर रूप से घायल दो बच्चों सुमैया व रुकैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव गांव पहुंचे तो सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। महिलाएं रो-रोकर बिलख रही थीं और पुरुषों की आंखें नम थीं। पांचों शवों को बड़े ही गमगीन माहौल में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में सपुर्द-ए-खाक किया गया। हवा में सिर्फ सिसकियां गूंज रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही रात में ही सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.