मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: शहर के मोहल्ला हनुमानपुरी में बारिश के पानी की निकासी न होने पर घर और दुकानों में पानी भर गया। गुस्साए लोगों ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पालिका प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं गुस्साएं लोग धरने पर बैठ गए। उधर जानकारी मिलने पर जल निगम और नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पानी की निकासी कराने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को करीब छह घंटे लगे। पानी की निकासी होने पर गुस्साएं लोगों शांत हुए और उन्होंने धरना खत्म कर दिया। दोपहर बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हनुमानपुरी और रामलीला टिल्ले का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के साथ वार्ता का समस्या का समाधान होने का भरोसा दिलाया।

तेज बारिश से मोहल्लों में जलभराव शहर के ...