मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: खतौली बुधवार को नई आबादी में चाकुओं से गोदकर हुई हत्या के बाद पुलिस ने खुलासे को लेकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस खुलासा जल्द कराने का आश्वासन दे रही है।मोहल्ला नई आबादी निवासी सरदार आलम की गली में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद परिजनों ने दूसरे मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों पर मृतक से विवाद होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसको लेकर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सी सी टीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या गुरुवार तक पुलिस ने फुटेज व परिजनों से मिली जानकारी के बाद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया कि मृतक एक म...