मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुक्रवार को पालिका के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा और नोकझोंक हुई। विरोध और हंगामे के बीच सभासदों ने करीब 100 करोड़ के विकास कार्यों के एजेंडे में शामिल 112 प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लगाई है। बोर्ड बैठक की कार्रवाई शुरू होते की सभागार में भाजपा सभासदों के बीच आपस में जमकर झड़प हुई। करीब 15 से 20 मिनट तक सभागार के अंदर हंगामा और नोकझोंक चलती रही। इस बीच सभासदों ने रेलवे रोड पर महर्षि वाल्मीकि चौक और वहलना चौक के नाम को महाराणा प्रताप चौक के नामकरण के प्रस्ताव को भी पास कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पालिका बोर्ड में हंगामे के बीच पास हुआ विकास कार्यों का एजेंडा, भाजपा सभासदों में हुई झड़प विकास प्रस्तावों पर बैठक में हंगामा शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्व...