Muzaffarnagar News: सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: तितावी। थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी फ्लाइओवर के निकट अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद बाईक सवार सड़क पर गिरने से घायल हो गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायल को को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी प्रशांत पुत्र हरपाल 25 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव से लालूखेड़ी जा रहा था। जैसे ही वह लालूखेड़ी फ्लाइओवर के निकट पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायल को बघरा सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.