Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बिटावदा निवासी दर्शन पुत्र योगेश बाइक से बुढ़ाना आ रहा था। बड़ौत रोड पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दर्शन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बुढ़ाना पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, गांव शाहड़बबर में भी कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीएचसी बुढ़ाना से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.