मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को थार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया और गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया। रामराज थानाक्षेत्र के गांव टिकौला निवासी सतबीर पुत्र रामकिशन शुक्रवार की देररात्रि किसी काम से मीरापुर आया था। मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बस स्टैंड के समीप सतबीर सड़क पार कर रहा था कि अचानक तभी तेज गति से आई एक थार गाड़ी ने इसे टक्कर मार दी। जिससे सतबीर सड़क पर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया और आरोपी गाड़ी चालक मेरठ निवासी सिकन्दर को हिरासत में लिया है।

हि...