Muzaffarnagar News: सड़क पार कर रहे वृद्ध के कार ने टक्कर मारी, मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: रामराज में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मीरापुर थानाक्षेत्र के मेहल्ला मुश्तर्क के सराय गेट निवासी 80 वर्षीय बिजली मिस्त्री कन्हैयालाल भटनागर पुत्र शिवचरण सिंह बुधवार सुबह को रामराज से बिजली की मोटर लेने गए थे। इस दौरान जब वह बिजली की मोटर लेकर वापस आ रहे थे सड़क पार करते समय मेरठ की ओर तेजगति से आ रही एक सेंट्रो कार ने बस स्टैंड के निकट कन्हैयालाल के टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद रामराज चेक-पोस्ट से पहुचे पुलिसकर्मियों व कार के चालक ने घायल कन्हैया लाल को रामराज के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान कन्हैयालाल की मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.