मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गांव ककराला में मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंत्रोच्चार के बीच विधायक पुत्री सुप्रिया पाल द्वारा नारियल तोड़कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता व ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव ककराला में मंगलवार को गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर मीरापुर विधायक पुत्री सुप्रिया पाल ने बताया कि 438 मीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 36 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से कराया जा रहा है। इस मौके पर रालोद विधानसभा अध्यक्ष अमित ठाकरान, अमली खान, विपुल राठी, शक्ति मलिक, कंवरपाल सिंह, सागर, मोना, जोगिंदर चौधरी, फरमान, इकबाल आदि मौजूद रहे। पंडित हिमांशु शर्मा ने पूजा संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...