मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्व. नेकीराम गर्ग की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप वर्धमान जैन भवन, नई मंडी में निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच महाशिविर का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप सहित अन्य अतिथियों ने स्व. नेकीराम गर्ग के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संगठन के इस सामाजिक कार्य की सराहना कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। रोटरी क्लब मिड टाउन व मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से आयोजित शिविर में मरीजों की हार्ट, आंख, दांत और ब्लड शुगर की जांच की। महाशिविर के दौरान लगभग 70 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया तथा 15...