Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 400 लोगों ने उठाया लाभ
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित सर्विसेज क्लब में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष व डीएम उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल और सचिव विजय वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में लगभग 400 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निकुंज अग्रवाल और गैस्ट्रो विशेषज्ञ डा. जटा शंकर सहित हृदय रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान बीपी, ब्लड शुगर, बीएमआई, फाइब्रोस्कैन और सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त प्रदान की। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब के मुकेश जैन, अजय गुप्ता, राकेश और मनोज वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.