Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को किया सीज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा रोड पर छापेमारी की। टीम ने वहां संचालित हो रहे शुभम क्लीनिक एवं डॉट्स सैंटर के संचालक डॉक्टर सुरेश पाल से चिकित्सा अभ्यास से जुड़े वैध दस्तावेज और डिग्री दिखाने को कहा। संचालक डॉक्टर सुरेश पाल के द्वारा कोई भी वैध कागजात न दिखाए जाने पर डॉक्टर अर्जुन सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अपंजीकृत क्लीनिक और फर्जी डॉक्टरों को मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: फर्जी अस्पतालों के खिलाफ छापेमारी,सात की हुई जांच उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.