Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर लगाई सील
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। सीएचसी प्रभारी डाक्टर प्रणव तेवतिया के नेतृत्व ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारत टॉकीज चौक के निकट एक क्लीनिक को सीज कर दिया। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी चिकित्सकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएचसी प्रभारी डा. प्रणव तेवतिया द्वारा क्लीनिक पर सील लगाई गई है। जिससे फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि क्लीनिक संचालक को पूर्व में दो नोटिस जारी किए गए थे। जो क्लीनिक से संबंधित को कागज नहीं दिखा पाए। जिसके चलते क्लीनिक पर सील लगाई गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.