Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर लगाई सील
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित अफीफा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को अस्पताल संचालक कोई कागज नहीं दिखा पाया और न ही मौके पर कोई डिग्रीधारक चिकित्सक मिला।
अस्पताल में कार्रवाई जिसके चलते टीम ने अस्पताल में ओटी पर सील लगा दी। मुजफ्फरनगर से डिप्टी सीएमओ डाक्टर अजय कुमार व डाक्टर महक सिंह ने टीम के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज ललित कसाना की मौजूदगी में अफीफा हॉस्पिटल पर छापेमारी की। डिप्टी सीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए और न ही अस्पताल में कोई डिग्रीधारक डॉक्टर मिला। जिसके चलते ओटी को सील करा दी। नर्सरी में दो नवजात बच्चे एडमिट मिले। जिसकों लेकर बुढ़ाना सीएचसी प्रभारी डा. प्रणव तेवतिया को निर्देश दिए है कि इन बच्चों को जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.