मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: गणेश चतुर्थी पर्व पर शहर में अनेक स्थानों पर गणपति जी की स्थापना की गई। शहर के गणपति धाम मंदिर, आदर्श कालोनी शिव मंदिर, पटेलनगर स्थित शिव शक्ति मंदिर, भगत सिंह रोड पंचमुखी स्थित मंदिर में भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही शहर में भगवान गणेश के भक्त श्रद्धालुओं द्वारा घरों में भी पूजा अर्चना कर गणपति जी विराजमान किए गए। सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटूश्याम गणपति धाम मंदिर में प्रात: भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पा...