मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: खतौली कुन्द कुन्द जैन पीजी कॉलेज में बुधवार को विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शेखपुरा में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य केंद्र-बिंदु नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान था, जिसमें 82 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी विकास जैन ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। स्वस्थ शरीर व स्वच्छ विचार ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती में जाकर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और इससे बचने की जानकारी दी।शिविर यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीवीसी केटीपीएस में नुक्कड़ नाटक स...