Muzaffarnagar News: स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी के तहत चला सफाई अभियान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नवीन मंडी समिति में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। सोमवार को भी बड़े स्तर पर मंडी परिसर में सफाई को लेकर कार्य हुआ। कर्मचारियों ने झाड़ियों की कटाई और रंगाई-पुताई का कार्य कराया। कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सुथरी व्यवस्था के तहत नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर में स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान 2026 शुरू हुआ है। मुजफ्फरनगर नवीन मंडी समिति परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। इसके तहत मंडी परिसर क्षेत्र में फैली झाड़ियों की कटाई से लेकर भवनों की रंगाई-पुताई और नालियों की व्यापक सफाई की गई। नवीन मंडी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यह विशेष अभियान कई दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे मंडी परिसर को गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से पूरी तरह राहत मिलेगी। इस पहल से न केवल किसानों और व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.