मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भव्य 'सेवा सेतु' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मैदान में 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाए रखने व अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संयोजक मोनू मलिक के अलावा कुलदीप बागड़ी, प्रमेश सैनी, रामनरेश कुमार, सहदेव बालियान, ठाकुर मोनू, पवन वर्...