मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दीपावली के बाद से मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 324 के आसपास दर्ज किया, जबकि पिछले कुछ दिनों से यह लगातार 250 से 350 के बीच बना हुआ है। मौसम में बदलाव के साथ इस गंभीर प्रदूषण ने सुबह और शाम के वक्त घने स्मॉग की चादर तान दी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से एक्यूआई लगातार खराब और अधिक खबरा श्रेणी में पहुंच रहा है। इससे लोगों की मुश्मिले बढ़ रही है। धुंध और धुएं का मिश्रण के साथ स्मॉग भी लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। हवा की इस खराब गुणवत्ता का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस्पताल में खांसी, सांस लेने में तकलीफ और गले के संक्रमण के मरीजों की संख्य...