Muzaffarnagar News: स्कूल व ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। तहसील के गांव कैडी निवासी मोहरसिंह पुत्र कदमसिंह, जगबीर पुत्र श्यामलाल व सतवीर पुत्र पीतम ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने प्राइमरी स्कूल व जूनियर हाईस्कूल के खेल के मैदान एवं ग्राम समाज की 2 बीघा भूमि पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Orai News: िििककि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.