Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, तहरीर दी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली मोहल्ला सददीक नगर निवासी कादिर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके दो पुत्र बुढ़ाना रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ते है। शुक्रवार को दोनों पुत्र स्कूल पहुंचे तो एक शिक्षक ने बच्चे से होमवर्क के बारे में जानकारी ली तो उसने पूरा होने की बात कही। इसी बात से नाराज शिक्षक ने बच्चे को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह रोने लगा। घर पहुंचकर बच्चे ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि शिक्षक के थप्पड़ मारे जाने से बच्चे मानसिक रूप से बीमार हो गया है। बच्चे के साथ हुई घटना के बारे में स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य को दी तो उन्होंने भी अभद्रता की। पीड़ित पिता ने बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.