मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: भोपा। गांव बेलड़ा स्थित जूनियर हाई स्कूल में 14 सितंबर की रात हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने गंगनहर पटरी के पास से आरोपी नितिन उर्फ सोनू व विनय निवासी भोकरहेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक घरेलू गैस सिलेंडर, अग्निशमन सिलेंडर, बाल्टी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बरामद बाइक के संबंध में भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...