मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली पुलिस में देवीदास धर्मशाला के समीप से दस किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। तस्करों पर पहले भी कहीं मामले दर्ज बताए गए हैं। खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गांजे की बड़ी खेप मोहल्ले में आने वाली है, इसी को लेकर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने की घेराबंदी की। कुछ देर बाद तीन युवक बैग लेकर धर्मशाला के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको दबोच लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा मिला। गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी सुभाष पुत्र बनवारी लाल निवासी भूमिया माता मंदिर मोहल्ला देवी दास, राजा पुत्र श्यामलाल निवासी बाल्मीकि धर्मशाला देवीदास, अर्जुन पुत्र लचछी राम निवासी बाल्मीकि धर्मश...