Muzaffarnagar News: स्कूल के गार्ड से अभद्रता, मारपीटस्कूल के गार्ड से अभद्रता, मारपीट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: खतौली। लाल दयाल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशीष चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मढकरीपुर गांव निवासी कपिल मंगलवार को स्कूल में पहुंचा और गेट पर मौजूद गार्ड से स्कूल के कुछ बच्चों के बारे में जानकारी करने लगा। गार्ड ने मना किया तो कपिल ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। गार्ड इरफान ने बाइक सवार कपिल का विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया कि जिस युवक ने स्कूल के गार्ड से अभद्रता की है वो पहले इसी में नौकरी करता था। जो एडवांस में नौ हजार की नगदी ली थी। स्कूल स्टाफ को भी कपिल परेशान करने लगा था, जिसके चलते उसको स्कूल आने पर रोक लगा दी थी। डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कपिल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.