मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्कूली वाहनों के चालकों की सुरक्षा जांच को लेकर डीआइओएस विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट देने में जिले के अधिकांश स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। विभाग ने जिले के 120 स्कूलों से उनके यहां संचालित स्कूली वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी थी। रिपोर्ट भेजने के लिए 28 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्धारित समय तक केवल करीब 40 स्कूलों ने ही विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराई। शासन के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीआईओएस विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Mau News: दस स्कूल वाहनों का किया चालान, चरित्र सत्यापन के निर्देश इसमें चालकों ...