Muzaffarnagar News: स्कूली बच्चों ने जानी जगन्नाथ रथ यात्रा की महत्ता
मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जगन्नाथ रथ यात्रा के समापन के प्रतीक नीलाद्रि बीजे उत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्री-नर्सरी, नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराना था। उत्सव के रंग में सराबोर होकर सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग की पारंपरिक सुंदर वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर उल्लास से भर उठा। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथ यात्रा तथा नीलाद्रि बीजे के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के बारे में बेहद सरल और ज्ञानवर्धक कहानियों के माध्यम से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- भगवान जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.