Muzaffarnagar News: स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के कितास गांव निवासी पुनीतपाल पुत्र मानसिंह ने बताया कि रविवार की शाम को स्कूटी पर रतनपुरी दुकान से चोकर का कटटा लेने गया था। कटटा लेकर घर वापस लौटने लगा तो काली नदी के पास चार युवकों ने रोक लिया। स्कूटी रूकते ही एक युवक ने सिर में डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे कार सवारों को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल युवक का उपचार रात में ही प्राइवेट क्लीनिक पर कराया गया। घायल ने मारपीट करने वाले एक युवक की पहचान करते हुए थाने में तहरीर दी।दी गई तहरीर पर पुलिस ने शिवम पंडित निवासी समौली के अलावा तीन अज्ञात हमलावरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.