Muzaffarnagar News: सौहार्द के साथ निकली बाबा जाहरवीर शोभायात्रा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बाबा जाहरवीर गोगाजी की 29वीं शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ कस्बे में निकाली गई। खटीकों वाला कुआं से शुरू हुई शोभायात्रा से पहले भूमिया खेड़ा पर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद धार्मिक झांकियों और बैंड की धुनों के बीच शोभायात्रा रवाना हुई। भगवान गणेश, बाबा खाटू श्याम, दुर्बलनाथ महाराज, गुरु गोरक्षनाथ और बाबा जाहरवीर गोगाजी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बाबा जाहरवीर की सजी हुई छड़ी विशेष आकर्षण रही। शोभायात्रा डीएवी रोड से शुरु होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.