मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर गांव सोरम में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की अलग अलग टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी टीमों को जीतने के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अलग अलग स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोरम कबड्डी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।गांव सोरम में स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम कबड्डी टीम, गुज्जरहेडी टीम, कविता क्लब काकड़ा समेत तीनों टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनों टीमों की महिला खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों को जीतने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके चलते कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम कब...