Muzaffarnagar News: सोलानी नदी की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, फसलें बर्बाद, किसानों का प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: सोलानी नदी की अधूरी सफाई किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले में हुई बारिश के बाद नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से गन्ना, धान और चारे की फसलें बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव के कारण किसान सरसों और गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज मजलिसपुर तौफीर गांव के किसानों ने बुधवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के किसानों ने बताया कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सोलानी नदी की सिल्ट सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। नदी की पूरी तरह सफाई नहीं होने से बारिश का पानी की भी निकासी नहीं हो सका। ऐसे में हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.