Muzaffarnagar News: सोलानी का पानी खेतों में घुसा, फसलों पर मंडराया संकट
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मोरना। लगातार बारिश के चलते सोलानी नदी उफान पर है। शुक्रवार को नदी का पानी किनारों से बाहर निकलकर खादर क्षेत्र के खेतों में फैल गया, जिससे गन्ना और चारे की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर, महाराज नगर, खैर नगर, सीताबपुरी, हाजीपुर और शुक्रताल खादर के जंगलों में जलभराव हो गया है। मजलिसपुर तौकीर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने बताया कि यदि बारिश जारी रही तो पानी आबादी तक पहुंच सकता है। किसान रामेश्वर, ऋषिपाल, सुबोध, आत्माराम, सोहनवीर, कांशीराम सहित अन्य ने बताया कि खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और चारे की फसल पानी में ही काटकर लानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.